फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड ने खुद को बताया मंत्री का ड्राइवर, फिर बेरोजगारों को ठगा 

Mon, 10 Jul 2017 07:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
प्रदेश के केबिनेट मंत्री का ड्राइवर बताकर एक बेरोजगार युवक से नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जयपुर में डीसीपी नार्थ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जगमाल सिंह जाट उम्र 54 साल है। वह गांव बिशनपुरा, बिसाउ जिला झुंझूनूं का रहने वाला है। वह जयपुर में गणगौरी बाजार अस्पताल में सिक्यूरिटी गार्ड है। उसके खिलाफ प्रकाश गुप्ता ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था।

जिसमें बताया कि उसकी मुलाकात गणगौरी अस्पताल में जगमाल सिंह से हुई थी। तब उसने खुद को केबिनेट मंत्री राजेंद्र राठौड़ का ड्राइवर बताया और स्वास्थ्य विभाग, सचिवालय में लिपिक की नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख रुपए हड़प लिए। इसी तरह, आरोपी जगमाल ने अस्पताल के अन्य गार्डों को भी स्थायी नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपए हड़प लिए और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब थानाप्रभारी अशोक खत्री के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपी जगमाल को धरदबोचा। वह पिछले करीब दो साल से बेरोजगार लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है। प्रकाश गुप्ता के अलावा आरोपी जगमाल ने विमला सैनी, रूपसिंह, भंवर सिंह और गुड्डी यादव के साथ भी ठगी की है। उससे पूछताछ में कई और भी वारदातों के खुलने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें