राजधानी में आज दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। इस घटना में लुटेरों ने घर में घुसकर महिलाओं को चाकू की नोंक पर डराया धमकाया और फिर नकदी तथा जेवरात लेकर फरार हो गए।
यह सनसनीखेज वारदात राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके के हरीनगर में राजकुमार शर्मा के घर में हुई। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दो लोग बाइक पर आए और राजकुमार के घर में घुस गए। उस वक्त घर में महिलाएं ही मौजूद थी। आरोपियों चाकू दिखाकर उन्हें डराया और तिजोरी में रखे जेवरात तथा नकदी लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर झोटवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद इलाके में नाकाबंदी कराई, लेकिन देर रात तक लुटरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
घर में हुई थी शादी और लुटेरों को पता था ये...
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, राजकुमार शर्मा के घर में पिछले दिनों शादी हुई थी। ऐसे में लुटेरे को घर में जेवरात और नकदी होने की जानकारी होने का संदेह है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लुटेरे करीब साढ़े तीन लाख रुपए की नकदी और जेवरात लूटकर ले गए हैं। घटना के घर में राजकुमार की मां और बहन ही मौजूद थी। घटना के बाद उन्होंने राजकुमार को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।