फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काश! बेटी की जिद के आगे ना झुके होते पापा...

Sat, 08 Jul 2017 04:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
हर शनिवार की तरह आज भी पापा बंदरों को रोटी डालने जा रहे थे, तभी बेटी भी वहां आ गई। वह भी उनके साथ जाने की जिद करने लगी। बेटी की जिद के आगे पापा का झुकना पड़ा। इसके बाद एक हादसा हुआ और बेटी ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन


घटना जयपुर जिले के शाहपुरा की है। यहां श्याम कॉलोनी में रहने वाले गिरिराज खंडेलवाल हर शनिवार शाहपुरा अलवर मोड़ पर बंदरों को रोटियां डालने जाते है। आज भी सुबह वह बंदरों को रोटी डालने जा रहे थे तो उनकी 20 साल की बेटी मोनिका भी साथ हो ली। 

बाप—बेटी स्कूटी से घर से रवाना हो जाते है। जयपुर—दिल्ली नेशनल हाइवे पर शहापुरा में एक होटल  के पास स्कूटी को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। मोनिका उछलकर ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल गिरिराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें