फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों की पिटाई कर नकदी और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/निघासन। हरियाणा से नागमणी खरीदने आए दो व्यक्तियों से मिर्जागंज के कुछ लोगों ने पिटाई कर पांच हजार की नकदी और एक मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पहुंचे हल्का दरोगा ने छानबीन की, लेकिन लुटेरे फरार हो गए। करीब एक माह पहले भी लुटेरों ने हरियाणा से आए तीन लोगों से पांच लाख रुपये लूट लिए थे।
हरियाणा निवासी प्रदीप कुमार अपने एक अन्य साथी के साथ नागमणि लेने पलिया आया था। वहां से कुछ लोगों ने उसे सिसैया क्रेशर बुलाया था। आरोप है कि पहले वह लोग उसे गांव मिर्जागंज ले जाना चाहते थे, लेकिन प्रदीप के मना करने पर वह लोग क्रेशर पर रुक गए। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह लोग रकेहटी और सिसैया के बीच पहुंचे। वहां पर बाइक पर सवार तीन लोग आए और पैसे देने की बात करने लगे। मामला संदिग्ध लगने के कारण प्रदीप ने नागमणी लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसके बाद प्रदीप और उसके साथी को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पांच हजार की नकदी और एक मोबाइल लूट लिया। लुटने के बाद दोनों अपने चार पहिया वाहन से थाने पहुंचे। यहां पर हल्का दरोगा ने मौके पर जाकर छानबीन की, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल सका। एसओ अजय यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। लूट में मिर्जागंज के लोग शामिल है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें