सिर्फ 45 सौ रुपयों के लिए एक रेवेन्यू इंस्पेक्टर का ईमान बिक गया और वह एसीबी के हत्थे चढ़ गया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज यह कार्रवाई करते हुए आरोपी रेवेन्यू इंस्पेक्टर को रिश्वत लेने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की यह कार्रवाई राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में हुई।
जहां सुवाणा तहसील में कार्यरत रेवेन्यू इंस्पेक्टर जगदीश शर्मा के खिलाफ एक व्यक्ति ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें आरोप लगाया कि उसने रेवेन्यू आॅफिस में अपनी जमीन की पैमाइश के लिए आवेदन किया था। इस काम को करने की एवज में आरोपी रेवेन्यू इंस्पेक्टर ने 45 सौ रुपए की रिश्वत मांगी।
परिवादी का आरोप था कि इससे पहले शिकायत के सत्यापन के दौरान जगदीश ने 1500 रुपए की रिश्वत ले चुका था। एसीबी ने आज ट्रेप की कार्रवाई रची। जिसमें परिवादी रुपए लेकर रेवेन्यू इंस्पेक्टर जगदीश शर्मा के पास भेजा। जहां रिश्वत के रुपए लेते ही ईशारा मिलने पर एसीबी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत में ली गई रकम भी बरामद कर ली गई है।