फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़, परिजन भड़के तो पुलिस ने दर्ज की FIR

Thu, 21 Sep 2017 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
स्कूल में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़
विज्ञापन
स्कूल में बच्चे की हत्या का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि स्कूल में ही बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आ गया। परिजन भड़क गए, तब जाकर एफआईआर दर्ज की गई। मामला पानीपत में अंसल स्थित मिलेनियम स्कूल का है। बुधवार देर रात को बच्ची का मेडिकल कराया गया, लेकिन पुलिस की ढीली कार्रवाई के चलते परिजन भड़क गए।
विज्ञापन


सवेरे परिजन स्कूल के बाहर पहुंच गए और प्रिंसीपल से मिलने की कोशिश की, लेकिन मिलने नहीं दिया गया। मामला बढ़ता देखकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। पानीपत डीएसपी का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बाकी की जानकारी बाद में दी जाएगी।

वहीं परिजनों का कहना है कि बच्ची के शरीर पर निशान भी है। स्कूल से फोन आया था कि बच्ची को आकर ले जाएं। जब हम लेने गए तो वह डरी सहमी सी बैठी थी और उन्हें देखकर रोने लगी। पूछा तो उसने बताया की स्वीपर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जानकारी तुरंत स्कूल और पुलिस प्रबंधन को दी गई।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि स्कूल मैनेजमेंट ने कई घंटे तक मामला दबाए रखा। देर शाम हम महिला थाना पहुंचे, तब जाकर बच्ची का मेडिकल कराने की बात हुई, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

बच्ची की गर्दन और कमर पर खरोंच के निशान

स्कूल में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़
जानकारी के मुताबिक, शहर के मॉडल टाउन निवासी एक बच्ची मिलेनियम स्कूल की चोथी कक्षा में पढ़ती है। बुधवार को उसका पेपर था तो बच्ची के पिता ने सुबह करीब 7.40 बजे उसे स्कूल छोड़ा। करीब 9.30 बजे स्कूल से फोन आया कि आपकी बेटी रो रही है। यह जानते ही वह उसे लेने के लिए स्कूल पहुंचे तो बच्ची डरी सहमी थी। इसलिए परिजन उसे एग्जाम खत्म होने से पहले ही घर ले गए। मां कपड़े बदलने लगी तो बच्ची की गर्दन और कमर पर खरोंच के निशान दिखे।

डीएसपी विद्यावती के मुताबिक, बच्ची ने बताया कि वह करीब 8 बजे टॉयलेट गई थी। तभी हरी टी-शर्ट पहने एक शख्स वहां आया और उसका मुंह दबाकर छेड़छाड़ की। बच्ची को आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्ची की कमर और कंधे पर खरोंच के निशान भी हैं। आरोपी ने बच्ची का गला भी दबाया। टॉयलेट से बच्ची रोती हुई बाहर निकली थी। वह डरी हुई थी और लगातार रोये जा रही थी। यह देखते हुए टीचर्स ने परिजनों को जानकारी दी।
 
मिलेनियम स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिली थी। बच्ची का मेडिकल कराया गया है और अज्ञात खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस पर आरोप लगे हैं, स्कूल जाकर उससे पूछताछ की जाएगी।
- विद्यावती डीएसपी, महिला थाना पानीपत

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें