नवरात्रि के दौरान हर कोई घर में देवी का पूजन करता है और माना जाता है कि कन्या देवी का रूप ही है। इसके बावजूद समाज का ऐसा चेहरा भी सामने आया है जहां दो साल की मासूम के साथ घिनौना काम करने की घटना ने शर्मसार कर दिया है।
मामला अजमेर के किशनगढ़ का है। किशनगढ़ के वृताधिकारी मोटाराम बेनीवाल ने बताया कि आज सुबह गांधीनगर थाना क्षेत्र के गगनदीप सिनेमा के पास एक दो साल की मासूम बच्ची को नागौर निवासी बाबूलाल जांगिड़ बहला-फुसलाकर ले गया। उसने सूनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया।
इसके बाद जैसे ही आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली, उन्होंने आरोपी को धर दबोचा।