16 साल की एक विवाहिता से दिनदहाड़े दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग विवाहिता करौली जिले के करणपुर इलाके में एक गांव की रहने वाली है। वह 22 अक्टूबर को गांव में कुएं पर नहा रही थी। इस दौरान गांव में रहने वाला लाखनसिंह वहां पहुंचा। नाबालिग को अकेला देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई और वह उसे जबरदस्ती पकड़कर पास ही सूनसान जगह ले गया। वहां दुष्कर्म किया और फिर भाग गया।
पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन एसपी करौली के पास पहुंचे। एसपी के निर्देशन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया। कल उसका मेडिकल मुआयना करवाया गया। वहीं, घटना के बाद आरोपी लाखनसिंह गांव से फरार है। जिसकी तलाश जारी है।