फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख में दुल्हन लाए थे दो भाई, शादी के बाद फरार

Sat, 23 Sep 2017 06:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
wedding - फोटो : सांकेत‌िक ‌च‌ित्र
विज्ञापन
दो भाइयों की शादी नहीं हो रही थी। कई दिनों तक शादी की कोशिश जारी रही, जब बात नहीं बनी तो एक मैरिज ब्यूरो से सम्पर्क किया गया। मैरिज ब्यूरो ने लाखों रुपए लेकर शादी तो करवा दी, लेकिन दुल्हनें शादी के कुछ दिन बाद ही फरार हो गई।
विज्ञापन


मामला जयपुर के पास चौमूं का है। चौमूं के रहने वाले मूलाराम ने थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अुनसार चौमूं के रहने वाले मूलाराम और उसके भाई की शादी एक मैरिज ब्यूरो के जरिए हुई। मैरिज ब्यूरो से जुड़े रोहित नामक युवक ने शादी के नाम पर उनसे करीब आठ लाख रुपए लिए और इसके अलावा शादी में कई तरह के खर्चे भी करवाए।

मूलाराम ने बताया कि शादी के पहले ही सारी रकम ले ली गई थी। शादी के बाद भी उनसे खर्च करवाया गया। शादी होने के कुछ दिनों तक तो दुल्हनें उनके घर में रही, लेकिन उनका व्यवहार थोड़ा अजीब सा रहा। इसके बाद एक दिन दोनों ही एक साथ घर से फरार हो गई। काफी तलाश किया गया, जब नहीं मिली और ना ही लौटी तो उन्होंने मैरिज ब्यूरो संचालक से सम्पर्क किया। ऐसे में ब्यूरो संचालक भी सही जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद युवकों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें