फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम मामला: राजस्थान में हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Sun, 27 Aug 2017 09:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
Ram Rahim Verdict - फोटो : File photo
विज्ञापन
साध्वी से यौन शोषण के मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम को सोमवार को पंचकूला कोर्ट सजा सुनाएगी। इसे देखते हुए राजस्थान में पुलिस प्रशासन और इंटेलीजेंस एजेंसियां सतर्क हो गई है।
विज्ञापन


राजस्थान के  कोटा, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में हाईअलर्ट जारी किया गया है। करीब डेढ़ हजार से ज्यादा का अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। बीकानेर रेंज आईजी बिपिन कुमार पांडेय कानून व्यवस्थाक की मॉनिटरिंग कर रहे है।

हाईअलर्ट के मद्देनजर पुलिस की टुकड़ियों ने आज भी इन जिलों के बाजारों में गश्त की। इसके अलावा हरियाणा व पंजाब से सटी राजस्थान की सीमाओं पर प्रदेश में आने वाले वाहनों की वीडियो व फोटोग्राफी करवाई जा रही है।  गुरमीत राम रहीम मूल रुप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले का रहने वाला है। राम रहीम का पैतृक मकान भी यहीं है। काफी संख्या में डेरा समर्थक भी यहां रहते है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

श्रीगंगानगर, कोटा में भी उपद्रव

Ram Rahim Verdict - फोटो : File photo
हरियाणा में पंचकुला कोर्ट द्वारा दो दिन पहले राम रहीम को यौन शोषण मामले में दोषी करार देने के बाद हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश के अलावा राजस्थान के श्रीगंगानगर, कोटा में भी उपद्रव की आंच पहुंच गई थी। डेरा समर्थकों ने गंगानगर के चहल चौक में एक बिजली विभाग के आॅफिस और दो अन्य जगहों पर पेट्रोल ​बम फेंककर आगजनी कर दी थी।

कोटा जिले में भी आईजी रेंज विशाल बंसल ने एक निर्देश जारी कर कोटा व बारां में पुलिस अधिकारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है साथ ही उत्पातियों पर नजर रखने को कहा है। राम रहीम को दोषी करार देने के फैसले के बाद कुछ उपद्रवियों ने बारां-कोटा रोड पर एक रेलवे स्टेशन में आग लगा दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें