फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटकते हुए भारत आए ये लोग फिर चले वतन की राह पर, जानिए पूरा मामला

Sun, 27 Aug 2017 06:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जेल से बाहर निकले बांग्लादेशी युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जेल के डिटेक्शन सेंटर ने आज तीन बांग्लादेशी युवकों को उनके वतन भेज दिया गया। इस दौरान उनके चेहरे पर वतन वापसी की खुशी साफ दिख रही थी।
विज्ञापन


मामला अलवर के जिला कारागाह का है। ये बांग्लादेशी हमारे देश की सीमा में प्रवेश कर गए थे। जिसके बाद इन्हें कोर्ट ने सजा सुनाई थी। इनकी सजा पूरी होने के बाद से ही ये युवक अलवर स्थित विदेशी नागरिक अभिरक्षा गृह में रह रहे थे। पिछले दिनों बांग्लादेश हाई कमीशन की टीम ने अलवर डिटेक्सन सेंटर का दौरा किया था और इसके बाद उन्होंने बांग्लादेशी नागरिकों के घरवालों से संपर्क किया।

इन बांग्लादेशी युवकों के दस्तावेज तैयार करवा गए। तब जाकर भारत सरकार और बांग्लादेश सरकार की सहमति से मोहम्मद कमाल, शेख अरीफुल हक और मोहम्मद सलाउद्दीन को बांग्लादेश भेजने के लिए अलवर से रवाना कर दिया गया। अब इन युवकों को बांग्लादेश को सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वतन वापसी की ये रहती है पूरी प्रक्रिया

जेल से बाहर लाते हुए - फोटो : amar ujala
पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि डिटेक्सन सेंटर से विदेशी नागरिकों को भेजने की प्रक्रिया चलती रहती है। ये लोग जिन देशों के नागरिक होते हैं वहां के उच्चायोग उनकी काउंसलिंग करता है। इसके बाद उनके परिवार से बातचीत कर वेरिफिकेशन किया जाता है। तब जाकर वीजा तैयार करवाता है। इसके बाद उन्हें सुपुर्दगी की कार्यवाही की जाती है। आज तीन बांग्लादेशी नागरिको को अलवर से रवाना कर दिया है। जिन्हें 30 अगस्त को बांग्लादेश को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि अलवर के डिटेक्सन सेंटर में 17 विदेश नागरिक मौजूद थे। इनमें से दो बांग्लादेशी नागरिकों को पूर्व में भेजा जा चुका है। बताया जा रहा है कि अन्य देश के उच्चायोग अपने नागरिकों की वेरिफिकेशन नहीं कर रहे है जिसकी वजह से उनकी वतन वापसी अटकी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें