लूट की घटना ने पुलिस महकमें में हड़कम्प मचा दिया। तफ्तीश हुई तो पीड़ित ही लूट की 'प्लानिंग' करने वाला निकला।
अलवर के कोतवाली थाना पुलिस ने 200000 रुपए की लूट का खुलासा करते हुए लूट की रकम को बरामद कर लिया है। शिवाजी पार्क निवासी ओम शिव कंस्ट्रक्शंस कंपनी के मालिक ने मामला दर्ज कराया था कि उसके पास काम करने वाला विश्राम जाट पैसे ले कर लौट रहा था तो इसके स्कीम 10 में दो अज्ञात व्यक्तियों ने धक्का मार कर गिरा दिया और पैसे लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने पूछताछ करते हुए कर्मचारी को ही संदिग्ध मानते हुए पूछताछ की। पुलिस ने कर्मचारी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी बात कह दी। आरोपी ने अपने दोस्त के पास पैसे रखवाकर लूट की झूठी कहानी रची थी और उसके बाद मामला दर्ज कराया था। आरोपी एमआईए थाना क्षेत्र के केरवा जाट का रहने वाला है और आरोपी के दोस्त के घर से खल के कट्टे में रखे पैसे बरामद कर लिए हैं ।