फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस की टक्कर से एक युवती की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड
विज्ञापन

25एलकेएच251, 252

एंबुलेंस की टक्कर से एक
युवती की मौत, दो घायल
हादसे के बाद खाई में गिरी एंबुलेंस
- 102 एंबुलेंस किसी रोगी को जिला अस्पताल में छोड़कर सीएचसी मितौली लौट रही थी
अमर उजाला ब्यूरो
मितौली।
लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर बबौना गांव के पास लखीमपुर की ओर से आ रही 102 एंबुलेंस ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एंबुलेंस खाई में जा गिरी।
सीएचसी मितौली की 102 एंबुलेंस किसी रोगी को लखीमपुर जिला अस्पताल में छोड़कर लौट रही थी। बबौना गांव की तरफ से आ रहे एक साइकिल सवार को बचाने के लिए एंबुलेंस चालक ने अचानक गाड़ी बाई ओर मोड़ दी, जिससे सड़क के किनारे बस की प्रतीक्षा कर रही 25 वर्षीय प्रियंका पुत्री सर्वेश कुमार निवासी हैरमखेड़ा थाना मैगलगंज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास ही खड़े ढखिया गांव निवासी भोलानाथ और बबौना निवासी त्रिलोक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सीओ मितौली प्रदीप सिंह और एसओ ओपी रजक घटनास्थल पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को सीएचसी में भर्ती कराया गया और मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेजा गया। मौके पर पहुंचे मृतका के घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

मृतका अपनी ननिहाल ढखिया कुस्तौल में यज्ञ में हिस्सा लेने के बाद हैरमखेड़ा थाना मैगलगंज जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। प्रियंका अपने मां-बाप की इकलौती पुत्री थी। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले में एंबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



फोटो-25एलकेएच 209
बाइक भिड़ंत में युवक घायल
गोला गोकर्णनाथ। मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरिगवां निवासी हंसराम का पुत्र अरुण कुमार(35) बाइक से भम्मापुर गांव जा रहा था। गांव की मोड़ पर सामने से आ रहे ऊंचा गांव निवासी राजेश कुमार की बाइक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें अरुण कुमार गंभीर घायल हो गया। परिवार वालों ने उसे गंभीरावस्था में सीएचसी भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन






फोटो संख्या 25 एलकेएच40
अनियंत्रित जीप
खाई में पलटी
मझगईं। पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर राजापुरवा मोड़ पर तेज गति से जा रही जीप खाई में पलट गई। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।
कोतवाली तिकुनियां निवासी जीप चालक नरेंद्र सिंह कुछ सवारियों को छोड़ने बुधवार को पलिया गया था, जहां से देर रात अकेले ही वापस तिकुनियां जा रहा था। जीप की तेज गति और कोहरे के चलते कस्बे के आगे हाईवे पर राजापुरवा मोड़ पर चालक जीप को काबू नहीं कर पाया, जिससे जीप हाईवे किनारे खाई में जाकर पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। बृहस्पतिवार को सुबह ट्रैक्टर से खींचकर जीप को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें