फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार में शराब की तस्करी, पुलिस भी दंग रह गई

Mon, 11 Dec 2017 07:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो- शराब - फोटो : Pintrest
विज्ञापन
शराब तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए लक्जरी कारों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सीकर में नाकाबंदी के दौरान आज पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार रुकवाई तो लाखों की अवैध शराब मिली। इस दौरान आरोप पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया। पुलिस शराब तस्कर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


दादिया थाना अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अवैध शराब आने की सूचना पर नाकाबंदी करवाई गई थी। इस दौरान झीगर छोटी गांव के पास स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। उसे रुकने का इशारा किया गया तो चालक घबरा गया। पुलिस ने कार को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें पंजाब निर्मित शराब की 45 पेटियां मिली। इस दौरान आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। पकड़ी गई शराब की कीमत एक लाख से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने कार और शराब को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें