फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसलिए वृद्धा को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने 48 घंटे में खोला राज

Sun, 24 Dec 2017 06:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक वृद्धा को बुलाकर दो बदमाशों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया कि लोग दंग रह गए। पुलिस ने मामले को दो दिन में ही खोल दिया।
विज्ञापन


अजमेर जिला पुलिस को एक ओर बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल पुलिस की मदद से आदर्श नगर थाना क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का मात्र 48 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। एसपी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पालरा गांव निवासी 65 वर्षीया पांची देवी की नृशंस हत्या की गई थी। इस मामले में स्पेशल पुलिस की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। टीम ने दो हत्यारों को उत्तरप्रदेश के सम्भल थाना क्षेत्र के दारापुर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पालरा के रीको एरिया स्थित मयूर डेकोर फैक्ट्री में काम करते थे।


 
विज्ञापन

गला घोंट कर दी हत्या

Murder
एसपी  ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पांची देवी को सब्जी लेने के बहाने फैक्ट्री में बुलाया। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके सारे गहने भी लूट लिए। पांची देवी का शव भी आरोपियों ने अपने कमरे में छिपाकर रखा। बाद में देर रात उसका शव कट्टे में बांधकर कुएं में फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि घटना स्थल के आस-पास की फैक्ट्रियों के श्रमिकों की जब जानकारी ली गई तो सामने आया कि उत्तरप्रदेश के दारापुर निवासी सलीम अलवी और इब्राहिम घटना के बाद से फरार है। ऐसे में दोनों को शक के आधार पर पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने वारदात कबूल की।

वारदात का पर्दाफाश करने में आदर्श नगर थानाप्रभारी नरपत सिंह चारण, उपनिरीक्षक बालूराम, विजय सिंह,  स्पेशल टीम प्रभारी मनोज चैहान, हैडकॉन्सटेबल मनोहर सिंह सहित अन्य का विशेष योगदान रहा। हत्यारों को फिलहाल बापर्दा रखा गया है और लूटी गई ज्वैलरी बरामद करने का प्रयास भी किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें