फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर थाने में फरियादी से बदसलूकी, आरोपी SI के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 28 Jan 2018 07:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
crime - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचना पीड़ित को भारी पड़ गया। आरोप है कि वहां मौजूद ड्यूटी आॅफिसर शराब के नशे में था। उसने फरियादी से ही बदसलूकी कर डाली।
विज्ञापन


इससे गुस्साए पीड़ित थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गया। मामला अफसरों तक पहुंचा तब सबइंस्पेक्टर का मेडिकल मुआयना करवाया गया और परिवादी की रिपोर्ट पर एसआई के खिलाफ ही परिवाद रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की पड़ताल उच्च अधिकारी को सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार चौरड़िया सिटी, अजमेर रोड़ निवासी मनीष शर्मा आज तड़के करीब 3 बजे अजमेर रोड एलीवेटेड से गुजर रहा था। तभी एक अन्य कार चालक उसकी गाड़ी को टक्कर मारकर भाग निकला।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

गैर इलाका बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया

police public - फोटो : Demo pic
​एक्सीडेंट में टक्कर मारने वाली कार की नंबर प्लेट टूटकर वहीं गिर गई। ऐसे में मनीष शर्मा तड़के कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने सदर थाने पहुंचा। मनीष का आरोप है कि थाने में ड्यूटी आॅफिसर एसआई रामकिशोर मीणा शराब के नशे में था।

उसने गैर इलाका बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। वहीं, मनीष शर्मा का कहना था कि घटनास्थल पर उनके ही  थाने की पीसीआर वेन गई थी। उनके बताने पर ही वह थाने पहुंचे है। आरोप है कि इसके बाद सबइंस्पेक्टर रामकिशोर मनीष के साथ मौका देखने गए।

इसी दौरान एसआई ने रास्ते में गाली गलौच की। इसके बाद मनीष शर्मा और उनका ड्राइवर ने हंगामा खड़ा कर दिया। थाने के बाहर ही बैठ गए। सूचना मिलने पर उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसआई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें