राजधानी में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे है। पिछले दिनों डेयरी कलेक्शन एजेंट की गोली मारकर हत्या और लूट के बाद आज फिर बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया।
इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी करवाई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। यह वारदात जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके में हुई। जहां न्यू सांगानेर रोड पर विवेक विहार के समीप मेन रोड पर सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया की शाखा है। रोहित नाम का युवक आज दोपहर को बैंक में करीब 50 हजार रुपए जमा करवाने गया था। तभी बाइक सवार दो युवक हेलमेट पहने आए। उन्होंने रोहित पर हमला कर रुपए लूटे और वहां से चंद सैकंड में ही फरार हो गए।