भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक और अधिकारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए धर लिया है।
जोधपुर स्पेशल टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए जोधपुर डिस्कॉम के लूणी में कार्यरत एईएन मनोज देवड़ा को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एईएन मनोज देवड़ा ने यह रिश्वत राशि फैक्ट्री में विद्युत कनेक्शन का भार बढ़ाने के एवज में ली थी। फिलहाल एसीबी अधिकारी आरोपी मनोज देवड़ा से पूछताछ कर रही है।