फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के इरादे से तोड़ा एटीएम, 1100 किलोमीटर दूर बजा अलार्म तब जागी पुलिस

Tue, 20 Feb 2018 04:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज में नजर आया आरोपी - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
राजधानी में नकदी लूटने के इरादे से एक नकाबपोश बदमाश ने एटीएम में तोड़फोड़ कर दी। इसी बीच करीब 1100 किलोमीटर दूर बैंक के मुंबई स्थित मुख्यालय में सिक्यूरिटी अलार्म बज गया।
विज्ञापन


तब सूचना मिलने पर पुलिस की नींद खुली और चेतक पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी भाग निकला। अब सीसीटीवी फुटेज में आए हुलिए के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह मामला है राजधानी जयपुर में झोटवाड़ा थाना इलाके का। जहां बीती रात करीब 12 बजकर 22 मिनट पर एक नकाबपोश युवक ने कालवाड़ रोड पर पोस्ट ऑफिस के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश की।



 
विज्ञापन

मुंबई स्थित सिक्यूरिटी सर्वर रूम में अलार्म बज गया

एटीएम में सीसीटीवी कैमरा तोड़ते बदमाश - फोटो : Vishnu Sharma
इसके लिए युवक ने एटीएम का स्क्रीन व अन्य हिस्सा तोड़कर उखाड़ दिया। उसने लोहे के सरिए से सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन तभी बैंक के मुंबई स्थित सिक्यूरिटी सर्वर रूम में अलार्म बज गया।

तत्काल सूचना झोटवाड़ा पुलिस और बैंक के स्थानीय सिक्यूरिटी प्रबंधन तक पहुंची। तब वे हाथों हाथ मौके पर पहुंंचे। बदमाश पहले ही वहां से निकलकर जा चुका था। इससे बड़ी वारदात होने से बच गई। अब पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें