इस बंद मकान में मिली लाश, पुलिस मौके पर
- फोटो : Vishnu Sharma
पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पहले रवि की मामी पिंकी अपने पीहर गई थी। इससे अनजान मृतक गोविंद सैनी रविवार दोपहर को पिंकी के घर पहुंचा। वहां मौजूद आरोपी रवि उसे अंदर कमरे में ले आया और मौका पाकर हथौड़े से ताबड़तोड़ वारकर गोविंद की हत्या कर दी।
इसके बाद रवि ने गोविंद की लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसके हाथ-पैर बांधे और एक प्लास्टिक के तिरपाल में लपेट दिया। यही नहीं, उसने गोविंद के पेंट शर्ट और मोबाइल फोन भी घर के बाहर ही एक गड्ढे में फेंककर जला दिए। वहीं रविवार सुबह घर से बाइक लेकर निकला गोविंद सैनी सोमवार तक घर नहीं लौटा तब परिजनों ने चौमूं थाने में पहुंचकर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई। तब सबइंस्पेक्टर रामेश्वरलाल खोखर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तलाश शुरु की।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि लापता गोविंद सैनी का पिंकी के घर आना जाना था और उनके बीच काफी नजदीकियां थी। तब पुलिस पिंकी के घर पहुंची। जहां मकान के ताला लगा था। बाहर गोविंद की बाइक खड़ी थी। पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया तो वहां प्लास्टिक में लिपटी गोविंद सैनी की लाश मिली। रवि भी गायब मिला। तब संदेह होने पर पुलिस ने आज तड़के रवि को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की तो उसने अवैध प्रेम संबंधों से तैश में आकर हत्या की वारदात करना कबूल कर लिया।