फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey trap सोशल मीडिया पर डॉक्टर से दोस्ती कर युवतियों ने किया ब्लेकमेल

Tue, 20 Feb 2018 09:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
HONEY TRAP - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर से दोस्ती कर हनी ट्रेप कर ब्लेकमेलिंग के जरिए 10 लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


मामला पुलिस तक पहुंचा तब पुलिस ने ब्लेकमेलर गैंग को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और फिर दो आरोपी सगी बहनों, उनके एक प्रेमी और मुंहबोले भाई को गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई की राजस्थान में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में पूर्व जिले की आदर्श नगर थाना पुलिस ने। 

फेसबुक पर दोस्ती के बाद इन्होंने एक डॉक्टर को फंसाकर ब्लेकमेल करना शुरु किया। उसे दुष्कर्म या छेड़छाड़ का आरोप लगाने का डर दिखाकर मोटी रकम ऐंठने की कोशिश की। यही नहीं 10 लाख रुपए की मांग कर डाली।
विज्ञापन

गैंग से डरने के बजाए दिखाई समझदारी, पुलिस को सूचना दी

HONEY TRAP - फोटो : Demo pic
तब हनीट्रेप के शिकार डॉक्टर ने दबाव में आने के बजाए पुलिस से मदद ली और ब्लेकमेलर ठग गैंग के खिलाफ जयपुर के आदर्श नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसकी जांच सबइंस्पेक्टर रामानंद को सौंपी गई। तब थानाप्रभारी बृजभूषण अग्रवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने ब्लेमेलर गैंग को धरदबोचा।

डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भोजराज पंवार 25 निवासी सुभाषपुरा बीकानेर, आरोपी मोहम्मद आबिद उम्र 20 साल गंगासागर, बीकानेर, तीसरी आरोपी मुस्कान पत्नी वीरशाह उम्र 22 साल बीकानेर और शबनम उर्फ रिया उर्फ सनम उम्र 26 साल है।
 
विज्ञापन

दोनों बहनों के साथ पकड़े गए एक प्रेमी और मुंहबोला भाई

HONEY TRAP - फोटो : Demo pic
पुलिस के अनुसार गिरोह में शामिल एक युवती ने पहले फेसबुक के जरिए डॉक्टर से दोस्ती कर चैटिंग की और फिर तबियत खराब होने के बहाने पीड़ित डॉक्टर को झांसे में लेकर आदर्श नगर स्थित एक मकान पर बुलवाया।

आरोप है कि डॉक्टर वहां पहुंचा तो पहले से ही दो युवक और दो युवतियों मौजूद मिली। उन्होंने डॉक्टर को दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाने की धमकियां देकर पर्स में  रखी नकदी और कीमती सामान छीन लिया।

इसके बाद उससे 10 लाख रुपए और मंगवाए। तब पीड़ित बहाना बनाकर वहां से चला गया और सीधे आदर्श नगर थाने पहुंचा। वहां आपबीती बताई तब पुलिस ने कल देर रात दबिश देकर दो युवतियों और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें