फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई समारोह में चली गोली और मच गया कोहराम

Wed, 07 Feb 2018 03:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
बंदूक लोड करते वक्त गोली चल गई - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सगाई समारोह चल रहा था। मेहमानों की आवाजाही हो रही थी। अचानक ये खुशियां काफूर हो गई और कोहराम मच गया। 
विज्ञापन



दरअसल, मेहमानों के स्वागत सत्कार में हवाई फायरिंग की जा रही थी। इस दौरान बंदूक लोड़ करते समय ट्रिगर दब गया और गोली नजदीक खड़े दूल्हे के नाबालिग भतीजे के सीने के पास जाकर धंस गई। इससे चंद पलों में खुशियां काफूर हो गई और वहां कोहराम मच गया।

यह दर्दनाक घटना हुई राजस्थान में भरतपुर जिले की। जहां नदबई थाना इलाके के लुहासा गांव में रात को नरेश कुमार की सगाई का समारोह चल रहा था। इसी बीच नंगला गांव से समारोह में शामिल होने वधू पक्ष के लोग भी पहुंचे। इन्हीं में मौजूद कोई रिश्तेदार स्वागत सत्कार की खुशियों के बीच हवाई फायरिंग के लिए बंदूक लोड कर रहा था। तभी ट्रिगर दब गया और धमाके की आवाज के साथ गोली चल गई। यह गोली नजदीक खड़े दूल्हे नरेश के नाबालिग भतीजे शिवा के सीने के पास जाकर धंस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की पहचान करने में जुटी पुलिस

पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया - फोटो : Demo pic
गंभीर हालत में शिवा को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर नदबई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में मृतक शिवा के परिजनों ने नदबई पुलिस थाने पहुंचकर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद आज शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों के बयान लेकर आरोपी की पहचान करने में लगी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें