स्कूल की छुट्टी के दिन मिट्टी के घर बनाकर खेल रहे चार मासूम की जिंदगी मिट्टी में ही दफन हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो घरों के चार चिराग बुझ गए। इनमें दो बच्चे सगे भाई थे। अन्य दोनों बच्चे भी इनके ही परिवार के थे।
यह हादसा राजस्थान के सीकर जिले में हुआ। पुलिस के अनुसार हादसे में संजय (10) पुत्र रामावतार ढिकिया, कृष्णा (8) पुत्र बनवारी ढिकिया, अभिषेक (11) और राहुल (10) पुत्र बीरू ढिकिया की मौत हो गई।
ये चारों एक ही परिवार के बच्चे है। पुलिस और स्थानीय लोगों के मुताबिक सीकर शहर में देव गैस गोदाम के पास वन विभाग अपनी जमीन पर तारबन्दी करवाकर खुदाई करवा रहा है। इससे करीब दस फीट से ज्यादा गहराई की खुदाई हो चुकी है।