फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे किनारे सड़क पर लाश को नोंच रहे थे कुत्ते, पुलिस के लिए पहेली बनी मौत

Fri, 02 Feb 2018 04:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
नेशनल हाइवे के किनारे सूनसान जगह एक युवक की क्षतविक्षत लाश ने सनसनी मच गई। मौत स्वभाविक तौर पर हुई है या फिर हत्या कर यहां लाश फेंकी गई है, पुलिस इसमें उलझ गई है।
विज्ञापन


राजधानी जयपुर के शिवदासपुरा थाना इलाके की यह घटना है। जहां जयपुर-टोंक-कोटा नेशनल हाइवे के किनारे खाली भूखंड पर कुछ आवारा कुत्ते एक युवक के शव को नोंच रहे थे। यह देखकर किसी स्थानीय व्यक्ति ने आसपास के लोगों को सूचना दी। तब शिवदासपुरा थानाप्रभारी दीपक खंडेलवाल और उच्चाधिकारी समेत एफएसएल टीम मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के आसपास का बारीकी से मौका मुआयना किया। मृतक युवक का चेहरा और कुछ अंग क्षतविक्षत थे।
विज्ञापन

घर से वहां कैसे पहुंचा, पता नहीं चला, हत्या का संदेह

crime - फोटो : Demo pic
इससे बमुश्किल उसकी पहचान हो सकी। इसके बाद शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शिवदासपुरा थानाधिकारी दीपक खंडेलवाल के मुताबिक मृतक की शिनाख्त ताराचंद के रूप में हुई है।

वह मृतक बरखेड़ा स्थित बलाईयों की ढाणी का रहने वाला था। वह आदतन शराबी था। वहां घर से वहां कैसे पहुंचा इसका पता नहीं चला है। पुलिस ने हत्या का संदेह जताया है, लेकिन स्पष्ट पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें