अपनी मां को कंकर लगना एक व्यक्ति को इतना अखरा कि उसने एक मासूम को पटक-पटक बुरी तरह से घायल कर दिया।
मामला चूरू जिले का है। यहां वार्ड 23 में संजय सोनी नाम के व्यक्ति ने करीब 14 साल की बच्ची की बुरी तरह पिटाई कर डाली। जानकारी के मुताबिक बच्ची में गली में खेल रही थी, इस दौरान उसने कंकड उछाले, जिनमें से एक संजय की मां के जा लगा।
संजय का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। उसने बच्ची की बुरी तरह पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि उसने बच्ची को उठा कर जमीन पर भी पटक दिया।