फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी जेल में बॉर्डर होमगार्ड का जवान छिपाकर ले जा रहा था सिम 

Thu, 28 Dec 2017 05:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
प्रदेश की एकमात्र हाई सिक्योरिटी जेल में बॉर्डर होमगार्ड में तैनात एक जवान द्वारा ही मोबाइल फोन की सिम छिपाकर ले जाने का मामला सामने आया है। तलाशी लेने पर यह खुलासा हुआ तब जेल प्रशासन की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजस्थान के अजमेर जिले में अजमेर नार्थ वृत्ताधिकारी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बॉर्डर होमगार्ड का जवान रेवताराम अपनी जैकेट में मोबाइल फोन की सिम छिपाकर जेल परिसर में ले जा रहा था। वह खुद भी हाई सिक्योरिटी जेल में ड्यूटी करता है। ड्यूटी पर जाने से पहले रेवताराम की तलाशी ली गई।

जिसमें जैकेट में मोबाइल सिम छिपाकर ले जाने की बात सामने आई। इस पर जेल के सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल सिम कब्जे में लेकर जेल अधीक्षक ओमप्रकाश को सूचना दी। इसके बाद जेल प्रशासन ने लिखित में सिविल लाइंस थाने में बॉर्डर होमगार्ड के जवान रेवताराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। अब पुलिस पूछताछ करेगी कि जब्त मोबाइल सिम किसके नाम से रजिस्टर्ड है और रेवताराम जेल में वह सिम किसे देने जा रहा था। इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें