फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का ईनामी बदमाश पकड़ा, दर्जनभर से ज्यादा मामले हैं दर्ज

Fri, 16 Jun 2017 07:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयुपर में एटीएस ने शुक्रवार को पांच हजार रुपए के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपित पोखर खटीक गुजरात भागने की फिराक में था, इससे पहले ही एटीएस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एटीएस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ईनामी बदमाश पोखर खटीक यहां उदयपुर के सुखेर इलाके में छिपा हुआ है और गुजरात भागने की तैयारी में है। इस पर विशेष टीम का गठन कर न्यू आरटीओ आॅफिस के पास स्थित एक घर में पोखर की लोकेशन मिली। टीम ने यहां दबिश देकर पोखर को पकड़ लिया। पुलिस ने यहां से एक स्कॉर्पियो गाड़ी, पांच हजार रुपए और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

एटीएस ने बताया कि आरोपित पोखर खटीक चित्तौड़गढ़ के चिकारडा का रहने वाला है जहां इसके खिलाफ लूट, डकैती, तस्करी सहित अन्य अपराधों में करीब 15 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इस पर पुलिस ने पांच हजार रुपए का ईनाम घोषित किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें