पति अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का देखने गया था, दूसरी तरफ उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ होटल में मिली। वो भी ऐसे हालात में कि देखने वाले सन्न रह गए।
मामला भरतपुर के सारस चौराहे के पास स्थित प्रताप पैलेस का है। यहां एक महिला व पुरुष का शव लहुलुहान हालात में मिला था। जांच में सामने आया कि व्यक्ति ने पहले महिला को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जांच में मृतक की पहचान नसरू और महिला की पहचान संतोष के रूप में हुई। संतोष शादीशुदा थी और नसरू से उसके प्रेम संबंध थे। वे दोनों कई बार होटल में मिलते थे। होटल का रूम भी संतोष के पति की आईडी से ही उसके नाम पर बुक करवाया जाता था।