फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनरी से गला घोंटकर महिला की हत्या, कट्टे में लपेटकर कुएं में फेंकी लाश 

Thu, 21 Dec 2017 07:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
लाश को कुएं से बाहर निकलवाया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एक वृद्ध महिला की जघन्य हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात हत्यारे ने घर में अकेली महिला का चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को एक कट्टे में लपेटकर लाश को कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज वारदात हुई राजस्थान में अजमेर जिले के आदर्श नगर थाना इलाके में। जहां पालरा गांव में रहने वाली 65 वर्षीया पांची देवी रावत सब्जी बेचती थी। कल शाम को अचानक वह लापता हो गई और घर नहीं पहुंची।

आज सवेरे परिजनों ने गायब महिला को तलाश करना शुरू किया तभी किसी व्यक्ति की नजर रीको एरिया स्थित एक कुएं में पड़ी। जिसमें पड़े बोरे से सिर बाहर निकलता देख उसने आसपास के लोगों को सूचना दी तब हत्या का पता चला। इससे वहां काफी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

लूटपाट के इरादे से हत्या करने का आरोप

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo pic
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ​बड़ी मशक्कत से लाश को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद लोगो में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने रीको एरिया में काम करने वाले मजदूरों पर लूटपाट के इरादे से पांची देवी की हत्या करने का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों ने बाहरी श्रमिकों को यहां से बाहर निकालने और हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव नहीं उठाने दिया। 

तब पुलिस अधिकारियों की समझाईश के बाद गुस्साए लोग शांत हुए। इसके बाद जेएलएन अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पांची देवी के परिचितों का कहना था कि उसने भारी वजनी चांदी के जेवरात भी पहन रखे थे। संभवतया लूट के इरादे से हत्या का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें