फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की चाकू से गोदकर हत्या, हाइवे किनारे मिली लाश

Sun, 24 Dec 2017 02:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
knife - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राजधानी में आज तड़के एक युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी गई। दोपहर को किसी स्थानीय राहगीर ने लाश पड़ी देखकर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन



हत्या की वारदात राजधानी जयपुर में पश्चिम जिले की सेज थाना इलाके में हुई। आज सवेरे अजमेर रोड पर हाइवे के पास झाड़ियों के बीच एक युवक को पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तब सेज थानाप्रभारी गयासुद्दीन और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।

एफएसएल टीम को बुलाकर भी मौका मुआयना करवाया गया। मृतक के शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव मिलने की बात सामने आई है। इससे उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव की शिनाख्त ब्यावर निवासी विवेकानंद के रूप में हुई है, लेकिन उसकी अन्य जानकारी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेज थाना पुलिस ब्यावर पुलिस से भी मदद ले रही है। इसके अलावा यहां भी विवेकानंद के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें