नौकरी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर का है। यहां के सिंधी कैम्प थाने में करीब तीस वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि कालू नामक युवक ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसने उसे इसके लिए सिंधी कैम्प के पास स्थित एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया।
आरोपी उसके बाद से लगातार महिला को झांसे मे लेकर डराता और धमकाता रहा। इस बीच उसने कई बार महिला से दुष्कर्म भी किया। आरोपी ने महिला को कई तरह के झांसे दिए, लेकिन नौकरी नहीं दिलवाई।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता पिछले कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही है। इसी दौरान आर्थिक संकट आने पर वह जीवनयापन के लिए नौकरी की तलाश कर रही थी। आरोपी ने महिला की इसी कमजोरी का फायदा उठाया और उसके साथ घिनौना कृत्य किया।