एक पिता तीन बेटियों के साथ कुएं में कूद गया। पिता और दो बच्चियों की मौत हो गई जबकि एक बच्ची को बचा लिया गया।
यह बच्ची अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। यह घटना राजस्थान के करौली जिले की है। जहां टोडाभीम कस्बे में रहने वाले एक व्यक्ति ने आज दोपहर को अपनी तीन बेटियों के साथ एक कुएं में छलांग लगा दी। हादसे का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इससे आस—पड़ोस में रहने वाले ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
सूचना मिलने पर टोडाभीम पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मशक्कत कर तीनों बच्चियों और उनके पिता को कुएं से बाहर निकाला। अचेतावस्था में उन्हें नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो बच्चियों और उनके पिता को मृत घोषित कर दिया।
आर्थिक तंगी और गृहकलेश से परेशान होकर उठाया ये कदम
शवों को मोर्चरी में रखवाया
- फोटो : Demo pic
तीसरी बच्ची की धड़कनें चल रही थी। उसे बचा लिया गया है, लेकिन गंभीर हालत होने से उसे जयपुर के जेके लोन अस्पताल में रैफर कर दिया गया। बच्चियों के साथ कुएं में छलांग लगाकर खुदकुशी करने की घटना से गावं में सनसनी मच गई। परिजनों में कोहराम मच गया।
फिलहाल खुदकुशी की वजह सामने नहीं आई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति आर्थिक तंगी का शिकार था। इससे गृहक्लेश से तंग आकर उसने अपनी बच्चियों को मारकर खुदकुशी करने का कदम उठाया। टोडाभीम पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों को मोर्चरी में रखवाया है। जिनका जल्द ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।