फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से गायब चल रहे युवक की पेड़ पर लटक रही थी लाश, देखकर उड़े होश

Mon, 18 Dec 2017 05:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
पेड़ पर युवक की लटक रही लाश - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
घर से लापता एक युवक की रहस्यमय मौत से सनसनी मच गई। अल सुबह इस युवक की लाश संदिग्ध परिस्थिति में खेत में एक पेड़ पर लटकी मिली। 
विज्ञापन


पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन साथ ही दूसरे पहलुओं पर जांच की जाएगी। इस रहस्यमय मौत का मामला राजस्थान के दौसा जिले में सामने आया है। पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त जयरामपुरा गांव निवासी हजारी लाल गुर्जर (27) के तौर पर हुई है। 

जानकारी के अनुसार दौसा बाईपास स्थित पुलिस लाइन के पास एक स्थानीय व्यक्ति अपने खेत में पहुंचा। जहां पेड़ पर एक युवक की लाश रस्सी से फंदे पर लटक रही थी। यह देखकर वह ग्रामीण सन्न रह गया। तब उसने आसपास के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से घर से गायब चल रहा था

सुसाइड - फोटो : bureau
कुछ ही देर में वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर मोर्चरी में रखवाया। शव की शिनाख्त कर पुलिस ने हजारीलाल गुर्जर के परिजनों को सूचना दी। तब वे मौके पर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक हजारी लाल अविवाहित था। वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। वह पिछले कुछ दिनों से घर से गायब चल रहा था। इससे पहले भी वह घर से कई बार बिना बताए चला जाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें