तालाब में मिले युवक के शव ने पुलिस के होश उड़ा दिए। शिनाख्त के बाद पता चला कि यह इलाके के नामी चोर का शव है।
मामला उदयपुर शहर के पास नाई थाना क्षेत्र के बड़ी तालाब का है, जहां चोर का शव कल शाम को मिला। करीब चार-पांच दिन पुराने शव की शिनाख्त तब हो पाई जब मृतक के कपड़े में मिले मोबाइल को ट्रेस किया गया। जांच से पता चला कि मृतक फलासिया हाल भीलू राणा कॉलोनी में रहने वाला शंकर (20) मीणा है जो आदतन चोर है। उसके खिलाफ सुखेर पुलिस में 5 मामले दर्ज हैं। जबकि वह हिरणमगरी, अंबामाता सहित विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मामलों में वांछित था।
इधर, शिनाख्तगी के दौरान मौजूद शंकर के परिजनों ने पुलिस के समक्ष लाचारी जाहिर करते हुए कहा कि 5 वर्ष से शहर में आकर किसी युवती के साथ रह रहे शंकर से वे काफी तंग आ गए थे। मृतक के कई मामलों में वांछित होने पर नाई पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।
कई मामलों में पकड़ा भी गया था
डेमो
- फोटो : demo pic
नाई थानाधिकारी नाथूसिंह ने बताया कि युवक फलासिया का होने पर तत्काल फलासिया पुलिस से संपर्क साधा गया। इस पर पता चला कि शंकर फलासिया क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है तथा विभिन्न मामलों में वांछित है। चोरी, नकबजनी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज होने पर नाई पुलिस की ओर से शहर के अन्य थानों से भी संपर्क किया गया। मृतक के पास बरामद हुई बाइक भी चोरी की है।
थानाधिकारी ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि शंकर के खिलाफ सुखेर पुलिस में 5 मामले दर्ज है, जिसमें वह फरार बताया गया है। वहीं अंबामाता, हिरणमगरी सहित विभिन्न थानों में उसके खिलाफ 20 से अधिक मामले सामने आए हैं। वह कई मामलों में पूर्व में पकड़ा भी गया था।
चोर गैंग का मुखिया था शंकर
bike thief
मृतक के शरीर पर चोट या अन्य किसी प्रकार के निशान नहीं पाए गए हैं, लेकिन आशंका है कि उसके साथ मारपीट की गई हो और तालाब में फेंक दिया गया हो।
20 साल के शंकर के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों के आधार पर पुलिस मान रही है कि यह बचपन से ही चोरी आदि वारदातों में लिप्त रहा है। परिजनों ने पूछताछ में बताया है कि शंकर अविवाहित है और वह विगत 5 वर्ष से घर नहीं आया। शंकर किसी गैर युवती के साथ यहां भीलूराणा कॉलोनी में बीड़े पर रहता है, जबकि उसके पिता की चार वर्ष पूर्व ही मृत्यु हो चुकी है।लाचार विधवा मां से हुई पूछताछ से ज्ञात हुआ है कि मृतक के अन्य भाई भी है।