फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REET में पास करवाने की एवज में मांगे 3 लाख रुपये, धरे गए तीन शातिर ठग

Tue, 13 Feb 2018 08:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
रीट परीक्षा के ठगी के गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट)- 2018 का पेपर उपलब्ध करवाने और पास करवाने की एवज में तीन लाख रुपयों की मांग करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से 34 हजार रुपये, मोबाइल फोन व अभ्यर्थी के असली दस्तावेज पुलिस ने बरामद किए है। डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भोमाराम जाट निवासी बड़ी खाटू, नागौर हाल मंगलम सिटी, हाथोज है। दूसरा आरोपी सत्येंद्र सिंह गांव टीबा बसई, खेतड़ी झुंझुनूं तथा तीसरा आरोपी आशीष कुमार निवासी हाउसिंग बोर्ड कोतवाली, झुंझुनूं है।

ठगी की वारदात इंदिरा वर्मा कॉलोनी, शास्त्री नगर निवासी राम सैन से हुई। उसने 12 फरवरी को बनीपार्क थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि भोमाराम जाट नाम के व्यक्ति की राम सैन के साले राजेंद्र सैन से मुलाकात हुई थी। तब भोमाराम ने राजेंद्र सैन से बातचीत कर रीट परीक्षा में पास करवाने की बात कही। साथ ही, 3 लाख रूपए देने पर रीट प्रतियोगी परीक्षा का पेपर उपलब्ध करवाने की बात कही।
विज्ञापन

 

असली दस्तावेज ले लेते हैं

crime - फोटो : Demo pic
पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि सीआर चौधरी से नजदीकी जान पहचान है। इसी तरह, पीड़ित राजेंद्र सैन को झांसे में लेकर आरोपियों ने उसके मूल दस्तावेज, बतौर एडवांस 34 हजार रुपये नकद और बाकी एक चैक ले लिया।

इसके बाद कोई पेपर नहीं दिया और रुपये हड़प गए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू की। तब सामने आया कि आरोपी भोमाराम व सत्येंद्र सिंह परीक्षा में पास करवाने का झांसा देकर भोले-भाले लोगों से रुपये और असली दस्तावेज ले लेते हैं।
विज्ञापन

कोचिंग संचालक है सरगना, पुलिस दबिश से पहले फरार

crime - फोटो : Demo pic
इन दस्तावेजों व रुपयों को आशीष को दे देते है। इसके बाद आरोपी आशीष इन रुपयों और दस्तावेजों को झोटवाड़ा में शेखावाटी नाम से प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग चलाने वाले सीआर चौधरी को दे देता है। वह इस गैंग का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस ने सीआर चौधरी के घर दबिश दी तब तक वह फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है। वहीं, तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें