फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर रखने पर झगड़ा, भाई ने भाई की हत्या 

Tue, 23 May 2017 05:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
भाई ने भाई की हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जोधपुर शहर के प्रतापनगर इलाके में पारिवारिक रिश्तों को तार— तार करने वाली वारदात सामने आई है। जहां गैस सिलेंडर रखने की बात पर दो भाईयों के बीच मामूली कहासुनी झगड़े में बदल गई और गुस्साए एक भाई ने अपने भाई के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। मामले में प्रताप नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जोधपुर की मसूरिया बर्गी कॉलोनी निवासी रफीक और उसके भाई इकबाल के बीच में घर में गैस सिलेण्डर रखने को लेकर झगड़ा हो गया। मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए इकबाल ने अपने भाई रफीक का पहले गला दबाया। इसके बाद वहीं रखे एक पत्थर से रफीक के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हालत में अचेत होकर गिर पड़ा।

इसके बाद आरोपी इकबाल घबरा गया। वह रफीक को अचेत हालत में मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने रफीक को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद प्रतापनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। तब आरोपी इकबाल ने भाई रफीक के गिरने से सिर में चोट लगने की बात कही। इसके बाद मौका देख वह अस्पताल से भाग गया। वहीं, इकबाल की गतिविधियों पर संदेह होने पर पुलिस को शक हुआ तो पीछा कर इकबाल को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की तब हकीकत सामने आई। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें