फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांगानेर: हैंडमेड पेपर फैक्ट्री में भड़की आग

Tue, 23 May 2017 04:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
जयपुर के सांगानेर इलाके में मंगलवार को हैंडमेड पेपर बनाने वाले एक कारखाने में आग लग गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान चार दमकलों ने 15 से ज्यादा चक्कर लगाए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया ने बताया कि जैन नसियां रोड पर लतीफ कागजी की एल. हैंडीक्राफ्टस के नाम से कारखाना है। यहां कई टन रद्दी कागज रखा था। जिससे मशीनों के जरिए लुगदी बनाई जाती है। इसके बाद इसे आगे फैक्ट्री में भेजा जाता है। दोपहर करीब 12 बजे यहां रखे कागजों में आग लग गई। तेज धुंआ उठने और आग की लपटें देखकर कर्मचारियों ने पुलिस व फैक्ट्री संचालक लतीफ कागजी को सूचना दी। तब सांगानेर थाना पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाना शुरु किया।
विज्ञापन


फायर अफसर जलज के मुताबिक करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। कागजों के ढेर के नीचे तक चिंगारी थी। इसके लिए बुलडोजर के जरिए उस ढेर को हटवा कर पानी फेंकना पड़ा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें