गैंगस्टर आनंदपाल का अंतिम संस्कार आज 18वें दिन भी नहीं हो सका। परिजन इस एनकाउंटर की सीबीआई जांच पर अड़े हुए है और सरकार पर दवाब बनाने के लिए कल हुंकार रैली सांवराद में आयोजित करने का ऐलान किया है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार और प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। उधर, रैली को सफल बनाने के लिए राजपूत संगठन भी पूरी तैयारी कर रहे है।
हुंकार रैली के आयोजन को देखते हुए गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में कल रात सचिवालय में हाईलेवल मिटिंग आयोजित की गई। जिसमें गृहसचिव सहित अजमेर रेंज की आईजी, एसपी और अन्य आईपीएस अधिकारी, जिला कलेक्टर शामिल हुए। इस दौरान यहां टकराव को टालने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट पर पाबंदी
इंटरनेट सेवा बंद।
आंनदपाल एनकाउंटर मामले में अफवाहों का बाजार गरम है। इस पर नियंत्रण के लिए नागौर और बीकानेर में इंटरनेट सेवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। नागौर जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने नागौर जिले में कल रात से 12 जून को देर रात 12 बजे तक के लिए इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है। आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर उसमें सवार लोगों के नाम व पते नोट किए जा रहे है।
12 जून के लिए लॉ एंड आर्डर संभालने के लिए प्रदेश के पुलिस अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है, जिसमें नागौर, चूरू समेत अन्य कई जिलों तथा विशेष शाखाओं में तैनात अधिकारियों को शामिल किया है।
एडीजी एनआरके रेड्डी ने एक आदेश जारी करते हुए सांवराद में तैनातगी के लिए पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इनमें एएसपी स्तर के अधिकारियों में एएसपी पुष्पेंद्र सिंह, नरपतसिंह, बजरंग सिंह, नरपत सिंह, रतन सिंह व गोपालसिंह कानावत है।
उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों में डीएसपी कुशाल सिंह, गजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, चैनसिंह महेचा, जसवन्त सिंह बालोत, राजेंद्र सिंह, ओनाड़ सिंह, माधोसिंह सोढा, हिम्मत सिंह, अमर सिंह, कमल सिंह, किशन सिंह, मंजीत सिंह है
सीआई और एसआई, एएसआई के अधिकारियों में जयपुर कमिश्नरेट से...
police demo pic
सीआई और एसआई, एएसआई के अधिकारियों में जयपुर कमिश्नरेट से चौमूं थानाप्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी, सीआईडी सीबी,जयपुर से इंस्पेक्टर भवानी सिंह, फतेहपुर, सीकर से थानाप्रभारी महावीर सिंह, कोतवाली,डूंगरपुर थानाधिकारी हरेंद्र सिंह, भोपाल सिंह भाटी, पुलिस निरीक्षक, आयुक्तालय जयपुर, हरपाल सिंह, पुलिस निरीक्षक, थाना अलवर गेट, अजमेर, देरावर सिंह सोढा, पुलिस निरीक्षक, पाली, लक्ष्मणसिंह, पुलिस निरीक्षक, बीकानेर सदर, राजेश सिंह, पुलिस निरीक्षक, मुहाना मंडी आयुक्तालय जयपुर, विक्रमसिंह पुलिस निरीक्षक,जयपुर ग्रामीण, सुरेंद्र सिंह इन्दा, पुलिस निरीक्षक, बीकानेर, सुरेंद्रसिंह जोधा, पुलिस निरीक्षक, आयुक्तालय जोधपुर, सुमेरसिंह इन्दा, पुलिस निरीक्षक,थानाधिकारी सदर, सिरोही, हनुवंतसिंह भाटी, पुलिस निरीक्षक,उदयपुर, आनंदसिंह राजपुरोहित, निरीक्षक पुलिस,आयुक्तालय,जोधपुर, देवेंद्रसिंह, पुलिस निरीक्षक,बीकानेर, सणवीर सिंह, उपनिरीक्षक,बाड़मेर, गोपालसिंह, उपनिरीक्षक,जोधपुर ग्रामीण, अर्जुनसिंह, सहायक उपनिरीक्षक, जैसलमेर, ज्ञानसिंह, उपनिरीक्षक, बाड़मेर, नारायणसिंह,सहायक उपनिरीक्षक, जैसलमेर लगाया गया है।