फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू रफ्तार ने छीनीं पुलिस कांस्टेबल सहित दो की सांसें

Thu, 02 Nov 2017 03:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
तेज रफ्तार का कहर आए दिन जिंदगियों का दुशमन बना हुआ है। ताजा मामले में बेकाबू होती वाहनों की रफ्तार ने एक बार फिर दो जनों की सांसें छीन लीं।
विज्ञापन


यहां जयपुर के पास दौसा जिले में एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल समेत दो जनों को कुचल दिया। वहीं, एक युवक गंभीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बीती देर शाम दौसा सदर इलाके में करीब साढ़े सात बजे खुरी कला गांव के पास बाइक सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। चपेट में आने से बाइक सवार नितेश रावत और उसके साथी सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवे पर जाम के हालात बन गए।

तब मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं गंभीर घायल एक युवक को जयपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इतना दर्दनाक था हादसा कि...

death - फोटो : Demo pic
दुर्घटना में बाइक सवार बनवारी गंभीर घायल हो गया। उसे एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाला नितेश दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात था। वे तीनों खुरी गांव के रहने वाले थे।

तीनों बाइक से किसी काम से दौसा गए थे और देर शाम को अपने गांव खुरी लौट रहे थे। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों युवकों के सिर व पैर पूरी तरह से क्षत—विक्षत हो गए। दौसा पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस पिकअप चालक की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें