फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवस में अंधा हुआ चपरासी, मासूम के साथ किया गलत काम

Sat, 30 Sep 2017 04:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
प्रदेश में बच्चों के साथ हो रहे अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अबकी बार छात्रावास के चपरासी ने ही मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
विज्ञापन


मामला कोटा का है। यहां के इटावा क्षेत्र के पीपल्दा कस्बे में कस्तूरबा गांधी छात्रावास के चपरासी ने एक मासूम को हवस का शिकार बनाया। घिनौनी हरकत के बाद आरोपी चपरासी मौके से फरार हो गया। पीड़ित बालिका की मां ने आज थाने में मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बालिका छात्रावास के पास ही रहती थी। आरोपी चपरासी सुबह करीब 8 बजे बालिका को बहला—फुसलाकर छात्रावास के भीतर ले गया और दुष्कर्म जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


जब पीड़ित बालिका की मां उसे तलाशते हुए छात्रावास के तरफ गई तो बालिका ने रोते हुए उसे आपबीती बताई। ये सुनते ही पीड़िता की मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह तुरंत थाने में पहुंची और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलने पर इटावा पुलिस अधीक्षक भोजराज सिंह और थाना प्रभारी संजय रॉयल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। अब पीड़ित बालिका का मेडिकल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें