नाहरगढ़ पर लाश और इनसेट में पत्नी की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नाहरगढ़ किले की दीवार पर युवक का शव लटका मिलने के मामले में परिजन सुसाइड से साफ इंकार कर रहे हैं। परिजनों का कहना है '50 फीट ऊंची और कई फीट चौड़ी दीवार पर अकेला आदमी कैसे सुसाइड कर सकता है। यह देखकर तो कोई अंधा भी बता देगा कि उसे मारकर लटकाया गया है।'
किले पर लटके मिले युवक चेतन सैनी के मामले में पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया है, जिसका उसके परिजनों ने कड़ा विरोध किया है। उनका आरोप है कि पुलिस मामले को रफा-दफा करना चाहती है। इस मामले में परिजनों का कहना है कि जहां तक बात 'पद्मावती' की है, वो तो गुमराह करने या फिर मसखरी में भी लिखा जा सकता है। पुलिस को मामले की जांच को गंभीरता से लेना चाहिए।
युवक की पत्नी नीतू का कहना है कि गुरुवार शाम चेतन का फोन उसके पास आया था। वो फोन रिसीव नहीं कर पाई। वे किसी तरह के तनाव में भी नजर नहीं आ रहे थे। तो आत्महत्या करने का तो सवाल ही नहीं होता। घर में भी कोई एेसा तनाव नहीं था, जिससे कोई आत्महत्या जैसा कदम उठा ले।
रात दो बजे तक चली पुलिस की जांच
नाहरगढ़ किला सुसाइड प्रकरण
- फोटो : Amar Ujala
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इसे लेकर ब्रह्मपूरी थाने में मामला दर्ज कराया है। सीआरपीसी के सेक्शन 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले को लेकर कल देर तक पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद थे। पुलिस की जांच कल रात दो बजे तक चली।
गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह नाहरगढ़ किले की प्राचीर पर एक लाश लकटती हुई मिली थी। लाश के पास पत्थरों से फिल्म पद्मावती का नाम और कई बातें लिखी हुई थी। पत्थरों पर लिखी हुई बातों में चेतन को तांत्रिक लिखा गया था। इसमें लिखा गया था कि हम सिर्फ पुतले नहीं लटकाते हम में है दम। दूसरी तरफ दूसरे पत्थर पर लिखा हुआ था कि चेतन तांत्रिक मारा गया।