फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी सेहत को बिगाड़ने वाली थीं ये कोल्डड्रिंक, कराई नष्ट

Sat, 16 Sep 2017 06:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जब्त कोल्डड्रिंक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अजमेर शहर में बेची जा रही अवधिपार कोल्डड्रिंक को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जब्त किया। इसके बाद भारी मात्रा में कोल्डड्रिंक को नष्ट किया गया। साथ ही, कम्पनी प्रतिनिधि के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय मोयल ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से सूचना मिल रही थी कि शहर में अवधिपार कोल्डड्रिंक बेची जा रही है जो कि आमजन के लिए बेहद खतरनाक होती है। इस संबंध में योजना बनाकर कम्पनी के वाहन पर छापा मारा गया तो उसमें भारी मात्रा में अवधिपार कोल्डड्रिंक मिली। इस पर वाहन चालक से पूछा गया तो उसने किसी दुकान से अवधिपार माल उठाने की बात कहकर गुमराह करने का प्रयास किया।

सत्यापन करने पर वाहन चालक की बात झूठ निकली। इस पर सभी अवधिपार कोल्डड्रिंक जब्त करके नष्ट करवाई गई। उन्होंने बताया कि आरोपी कम्पनी प्रतिनिधि के खिलाफ चालान अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें