फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आॅनलाइन सट्टा चला रहा था ये सटोरिया, पुलिस ने दबोचा

Sun, 12 Nov 2017 06:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीपीएल प्रीमियर लीग पर आॅनलाइन सट्टा लगा रहे एक सटोरिये को अजमेर की रामगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लैपटाॅप, 5 मोबाइल, सट्टे का हिसाब किताब सहित अन्य सामान जब्त किया है।
विज्ञापन


रामगंज थानाधिकारी अजयकांत रतूड़ी ने बताया कि स्पेशल थाना पुलिस की सूचना पर अजयनगर स्थित विवेकानंद काॅलोनी के मकान पर दबिश दी गई। यहां पर बीपीएल प्रीमियर लीग पर सट्टा लगा रहे नीलेश जैन को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि यह क्रिकेट मैच लाईव प्रसारित नहीं हो रहा था बल्कि इंटरनेट के जरिए ही दिखाया जा रहा था और जैन सट्टा भी आॅनलाइन ही लगा रहा था। जैन से लैपटाॅप सहित अन्य इलेक्ट्राॅनिक उपकरण जब्त किए हैं। जैन के तार अन्य किनसे जुड़े हुए हैं, इस संबंध में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें