फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाल के मार्फत असिस्टेंट ने ली रिश्वत, दोनों गिरफ्तार

Thu, 20 Jul 2017 01:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने तहसीलदार कार्यालय में तैनात सहायक और एक दलाल को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसीबी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी कार्यालय सहायक राधेश्याम मौर्य व दलाल मानसिंह है। इनमें आरोपी राधेश्याम मौर्य है। वह तिजारा तहसील कार्यालय, जिला अलवर में कार्यालय रीडर का कार्यालय सहायक है।

इनके खिलाफ एक परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें आरोप लगाया कि उसने वसीयत का म्यूटेशन करवाने के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन किया था। लेकिन कार्यालय सहायक राधेश्याम मौर्य अपने दलाल मानसिंह के मार्फत रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसीबी ने ऐसे पकड़ा आरोपी

सांकेतिक चित्र - फोटो : Demo pic
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने सत्यापन किया। जिसमें दलाल आरोपी मानसिंह ने परिवादी से आठ हजार रुपए रिश्वत लेना तय किया। इसकी एवज में जल्द काम होने का आश्वासन भी दिया।

इसके बाद आज एसीबी ने ट्रैप रचा और परिवादी को 8 हजार रुपए के नोट देकर मानसिंह के पास भेजा। जहां उसने रिश्वत की राशि लेकर आरोपी कार्यालय सहायक राधेश्याम मौर्य को दे दी।

इस दौरान इशारा मिलने पर एसीबी टीम ने पहले दलाल और फिर पूछताछ में रिश्वत की राशि कार्यालय सहायक राधेश्याम मौर्य के लिए लेने की जानकारी दी। तब एसीबी ने वहीं दफ्तर से राधेश्याम को भी गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें