फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम से बाहर नहीं आई नवविवाहिता, गेट तोड़ा तो उड़ गए होश

Sun, 03 Dec 2017 12:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
bride
विज्ञापन
नवविवाहिता काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं निकली तो गेट तोड़ा। अंदर का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए। बाथरूम में नवविवाहिता बेहोश पड़ी थी। उसे तत्काल अस्पताल ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ की है। यहां शादी के चार दिन बाद ही एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका का नाम मनीषा है। दरअसल, जिस बाथरूम में वह नहा रही थी उसमें गैस का गीजर लगा हुआ था और वेंटीलेशन का कोई इंतजाम नहीं था। 

प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि गीजर से गैस लीक होने के कारण बाथरूम में नहाने गई मनीषा बेहोश हो गई। काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो अंदर वह बेहोश मिली। उसे तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सालासर मंदिर जाने की तैयारी थी

डेमो - फोटो : demo pic
मनीषा की शादी चार दिन पहले ही हुई थी। ससुराल वालों का उसे सालासर बालाजी ले जाने का कार्यक्रम था। घर में इसी को लेकर तैयारी चल रही थी। इस हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर मनीषा के परिजन भी आ गए। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें