फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवार-सरियों से हमला कर फौजी को मौत के घाट उतारा

Thu, 17 Aug 2017 02:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
लहूलुहान हालत में फौजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर लौट रहे फौजी पर बीती देर रात अज्ञात लोगों ने तलवार-सरियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने तब तक उस पर प्रहार किए जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई।
विज्ञापन


मामला सीकर के लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके का है। इलाके के रोरू छोटी गांव में फौजी की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, रोरू छोटी निवासी सुमेर सिंह कल देर रात गाड़ी से गांव जा रहा था। इसी दौरान दूसरी गाड़ी में सवार होकर आए कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी के पहले टक्कर मारी तथा इसके बाद तलवार-सरियों से सुमेर सिंह पर हमला कर दिया। हमले में सुमेर सिंह की मौत हो गई।

हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सीकर के राजकीय चिकित्सालय में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें