फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक छोटी सी बात पर पीट-पीट कर दी हत्या

Tue, 05 Sep 2017 06:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
किराए का विवाद एक व्यक्ति पर इतना भारी पड़ गया कि उसे अपनी जान गंवानी  पड़ गई। एक होटल के पास खून से लथपथ लाश को देखकर कहा जा रहा है कि व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन


दरअसल, झुंझुनूं जिले के बगड़ थाना इलाके में चिड़ावा रोड बाइपास के पास  होटल संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गईं। होटल संचालक गंभीर रूप से घायल अवस्था मे पड़ा मिला, जिसकी बाद में मोत हो गईं। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

बगड़ थाना पुलिस के मुताबिक चिड़ावा के वार्ड नंबर दो के रहने वाले सुनील सैनी ने करीब एक माह पहले बृजलालपुरा के अरविंद से होटल किराए पर लिया था। इसके किराए को लेकर ही दोनों में विवाद चल रहा था। आरोप है कि सोमवार सुबह भी अरविंद ने सुनील के साथ मारपीट की। रात को भी सुनील लहुलूहान हालत में होटल के पास ही मिला। उसे बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




 
विज्ञापन

हत्या का मामला करवाया दर्ज

demo pic
परिजनों ने इस मामले में अरविंद कुमार और एक पड़ौसी होटल संचालक सहित उनके साथियों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने भी इस मामले में दो-तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद एसपी मनीष अग्रवाल ने मौका मुआयना किया और एफएसएल तथा एमओबी की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा एएसपी नरेश मीणा, सीओ सिटी गोपाल शर्मा, सीओ रूरल आहद खान, चिड़ावा सीआई रणजीत सेवदा तथा बगड़ एसएचओ विश्वजीतसिंह भी मौके पर पहुंचे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें