फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मामूली कहासुनी के बाद बिगड़ी बात और फिर...

Sat, 15 Apr 2017 04:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
demo pic - फोटो : अमर उजाला
जैसलमेर में बीती देर रात मामूली कहासुनी में एक जने की जान चली गई। पुलिस अब आरोपितों की तलाश में जुटी है।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बाडमेर मार्ग एक होटल में काम करने वाले कुछ युवक किसी पार्टी से काम निपटाकर वापस होटल ही आ रहे थे। रास्ते में कुछ लोग उन्हें शराब के नशे में मिले। इनसे इन युवकों की बातचीत करते समय ही मामूली विवाद हो गया। 
विज्ञापन


विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि शराब के नशे में दूसरे पक्ष के लोगों ने होटल जा रहे अलीगढ़ निवासी जोगेन्द्र के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इस पर गंभीर घायल हुए जोगेन्द्र को उसके साथी तुरंत ही जवाहर चिकित्सालय लेकर गए। यहां जवाहर चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल जोगेन्द्र को जोधपुर रेफर कर दिया गया। बीच रास्ते में ही जोगेन्द्र ने दम तोड दिया। 

सूचना पर पहुंची जैसलमेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें