दुर्घटना के बाद मौके पर ही युवक की मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
तेज रफ्तार में बाइक रेसिंग ने आज एक युवक की जान ले ली। युवक की दर्दनाक मौत को जिसने भी देखा सहम गया। युवक पिक अप से टकरा गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
मामला अजमेर जिले के जवाजा का है, जहां हाईवे पर तेज रफ्तार में स्पोर्ट बाईक चला रहा युवक अचानक पिक अप से टकरा गया। इससे जहां बाईक के परखच्चे उड़ गए, वहीं चालक अंधेरी वेस्ट मुम्बई निवासी नीरव वीरेश पांचाल की मृत्यु हो गई। जवाजा थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जप्त करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक नीरव बाईक पर मुम्बई से निकला था और उसके साथ अन्य दोस्त भी थे जो रेस करते हुए चल रहे थे।