फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से युवक घायल, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा। सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के एक युवक को पड़ोसी गांव से लौटते वक्त रास्ते में गोली मार कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सैंडोला निवासी 24 वर्षीय पर्वत सिंह सोमवार शाम पड़ोस के गांव मुंडिया धुरेकी गया था। लौटते वक्त रास्ते में एक बाग के पास घात लगाए बैठे बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। गोली लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। घायल पर्वत सिंह ने गांव के ही मुनेंद्र पुत्र कृष्णअवतार, कृष्णअवतार पुत्र ओमप्रकाश और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पक्ष का कहना है की युवक पर्वत सिंह को घर लौटते वक्त उसके भाई से आपस में कहासुनी होने पर गोली लगी है। वहीं पुरानी रंजिश के चलते घटना में रंजिशन नाम लिया जा रहा है। अगर जांच की जाए तो सारा सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें